{"_id":"6ae9ec8a4609d9e51b05bff4","slug":"the-message-of-environmental-conservation-through-yajna-noida-news-c-491-1-gnd1012-12189-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यज्ञ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यज्ञ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Tue, 03 Nov 2026 07:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। इमलिया गांव स्थित वैदिक संन्यास आश्रम में 31 अक्तूबर से आठ नवंबर तक ऋग्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुधार और अंधविश्वास व पाखंड के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को अधिकारों के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। समाज को अंधविश्वास से बाहर निकालकर वैज्ञानिक सोच और तर्कशीलता की ओर बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान दिनेश आर्य, जयकरण आर्य, बालेसर आर्य, करतार आर्य, गौतम आर्य, हर्षरूप आर्य, सरजीत मास्टर और ब्रह्म प्रकाश नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन