{"_id":"6a316232df2105fff40c0609","slug":"they-came-to-improve-their-health-but-ended-up-falling-ill-themselves-noida-news-c-1-noi1095-4400741-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेहत सुधारने आए थे, खुद बीमार हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेहत सुधारने आए थे, खुद बीमार हो गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेहत सुधारने आए थे, खुद बीमार हो गए
सेक्टरों और पार्कों में लगाए गए ओपन जिम व आधुनिक झूले देखरेख के अभाव में बदहाल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टरों और पार्कों में लगाए गए ओपन जिम व आधुनिक झूले देखरेख के अभाव और प्राधिकरण की लापरवाही के कारण खुद बीमार हो चुके हैं। शहर के सेक्टर-27, सेक्टर-51ए और बी ब्लाॅक 33, 52, 53, 122, 35, 72, 73 व गांव वाजिदपुर नंगली समेत जहां भी ओपन जिम लगाए गए थे, सभी खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि कई वर्षों से मरम्मत का इंतजार है। आवासीय कल्याण परिषद के अध्यक्ष कन्हैया लाल अवाना ने बताया कि जिम में जो मैट लगाए गए थे वो सभी खराब हो गए हैं। वहीं सेक्टर-51ए और बी ब्लाॅक की अध्यक्ष अनीता जोशी ने बताया कि टाइल जगह-जगह से टूट गई है। सेक्टर-12 के पदाधिकारियों ने शिमला पार्क के रखरखाव की मांग की है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चे इन मशीनों पर झूलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
कोट्स
पार्क में ओपन जिम के उपकरण कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। कसरत के लिए लगीं मशीनें टूट चुकी हैं। -अशोक शर्मा, सेक्टर-52 आरडब्ल्यूए पदाधिकारी
सेंट्रल पार्क के जिम की हालत जर्जर है। महिलाएं यहां आकर व्यायाम कर लिया करती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। -अमित चौहान, सेक्टर-70 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
पार्कों में लगीं मशीनों के इस्तेमाल को लेकर कोई गाइडलाइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। -शिवकुमार तिवारी, सेक्टर-122 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
पार्कों में ओपन जिम का कार्य होना है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समय लग रहा है। -सुखदेव शर्मा, सेक्टर-62 रजत विहार बी ब्लाॅक