फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused arrested after committing theft and carrying out an attack with a screwdriver before attempting to flee

Noida News: चोरी और पेचकश से हमला कर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested after committing theft and carrying out an attack with a screwdriver before attempting to flee
- सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में दिनदहाड़े वारदात, 48 हजार रुपये नकद बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर का ताला काटकर नकदी और आभूषण चोरी कर भाग रहे दो शातिर चोरों को सतर्क परिजनों और स्थानीय लोगों ने फिल्मी अंदाज में खदेड़कर दबोच लिया। पकड़े जाने के डर से एक आरोपी ने गृहस्वामी के बेटे पर पेचकश से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
चौड़ा गांव निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी कार्यवश घर से बाहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी पूनम देवी अपने बच्चे को स्कूल लेने गई थीं। जब पूनम देवी बच्चे के साथ वापस लौटीं, तो उन्हें मुख्य दरवाजे के पास एक संदिग्ध युवक मंडराता हुआ दिखाई दिया। आगे बढ़ने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी कटी हुई थी। घर के अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन

घर का जायजा लेने के दौरान ही अचानक एक युवक अंदर से निकलकर भागने की फिराक में बाहर आया। शोर-शराबा सुनकर विकास कुमार के बेटे अनीक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए भाग रहे आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने आवेश में आकर अनीक पर पेचकश से हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस की मदद से दोनों को महाराणा प्रताप चौक के पास से धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अनिकेत और अलाउद्दीन के रूप में की है। पुलिस ने उनके पास से 48 हजार रुपये नकद, चांदी के दो बिछुए और पीड़ित की पत्नी का दस्तावेज (बरामद) बरामद किया है। हालांकि, घर की अलमारी से एक सोने की अंगूठी और करीब 550 ग्राम चांदी के अन्य बहुमूल्य जेवर अभी भी गायब हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed