ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत, घटना के लिए ठेकेदार जिम्मेदार!
हादसे की सूचना मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले में ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएड़ा स्थित बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बंगाल के थे दोनों मजदूर
पुलिस के मुताबिक शनिवार को गोल्फ होम्स सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान 14वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जिला कूच बिहार बंगाल निवासी सरकार (19) और जमाल शेख (45) वर्ष के रूप में हुई है। दोनों मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे।
पुलिस मान रही लापरवाही से हुआ हादसा
हादसे की सूचना मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले में ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों और घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।