फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two laborers die after falling from 14th floor in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत, घटना के लिए ठेकेदार जिम्मेदार!

Sat, 22 Aug 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 09:45 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले में ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Two laborers die after falling from 14th floor in Greater Noida
14वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएड़ा स्थित बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बंगाल के थे दोनों मजदूर
पुलिस के मुताबिक शनिवार को गोल्फ होम्स सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान 14वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जिला कूच बिहार बंगाल निवासी सरकार (19)  और जमाल शेख (45) वर्ष के रूप में हुई है। दोनों मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही लापरवाही से हुआ हादसा
हादसे की सूचना मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले में ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों और घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed