{"_id":"6a2190ad4c3acb75880fc99f","slug":"two-lakh-liters-of-additional-water-is-being-supplied-to-the-societies-noida-news-c-23-1-lko1064-96551-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटियों में की जा रही दो लाख लीटर अतिरिक्त पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटियों में की जा रही दो लाख लीटर अतिरिक्त पानी की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्राधिकरण का दावा- हर साल पानी की किल्लत के लिए सोसाइटियों में लगती थी लाइन, इस साल 70 फीसदी शिकायतें कम
अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में प्राधिकरण की ओर से की जा रही दो लाख लीटर अतिरिक्त पानी की सप्लाई निवासियों के लिए अमृत का काम कर रही है। हर साल गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती थी। इस साल निवासियों की मांग पर प्रतिदिन दो से तीन लाख लीटर पानी 70 से अधिक सोसाइटियों को दिया जा रहा है, जिससे यहां रहने वाले पांच से सात लाख लोगों को राहत मिली है। हालांकि कुछ सोसाइटियों में एसटीपी न चलने से शुद्ध पानी का इस्तेमाल अन्य कामों में भी किया जा रहा है।
जल विभाग के अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस साल सोसाइटियों में पानी की सप्लाई बढ़ाई गई है। हर साल सोसाइटीवासी पानी की समस्या को लेकर शिकायतें करते थे। प्राधिकरण के अनुसार, इस साल इन शिकायतों में 70 प्रतिशत तक की कमी आई है। कई एओए ने दो से तीन लाख लीटर पानी की अधिक मांग की है। उनकी मांग के अनुसार पानी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई सोसाइटियों में बोर बेल से भी पानी की सप्लाई हो रही है। सेक्टर एक, चार, 16-ए, बी और सी के अलावा अन्य सेक्टरों में पड़ने वाली 70 से अधिक सोसाइटियों को दो से तीन लाख लीटर पानी हर दिन अतिरिक्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्राधिकरण के नलकूप हर दिन तीन से चार घंटे तक अतिरिक्त चलाए गए।
मीटर रीडिंग नोट की जा रही
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ऐस सिटी, ग्रीन आर्च, गौड़ सौंदर्यम, चेरी काउंटी, समृद्धि ग्रेंड एवेन्यू, स्प्रिंग मिडोज, एजोटिका के साथ कई अन्य सोसाइटियों में पानी के मीटर लगाए गए हैं। इन मीटर की रीडिंग रोजाना नोट की जा रही है। हर सोसाइटी में पानी की खपत से अधिक सप्लाई हो रही है। त्योहार में भी सभी सोसाइटियों को पानी अधिक दिया गया था।
विज्ञापन
आम्रपाली गोल्फहोम्स और इकोविलेज एक में अब भी परेशानी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फहोम्स एंड किंग्सवुड और सुपरटेक इकोविलेज एक और तीन सोसाइटी में अब भी पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण की ओर से पानी की सप्लाई में कटौती की जा रही है। सोसाइटी में पानी की समस्या के कारण रोजाना टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।