{"_id":"6ae6173a24f49a606b047ad2","slug":"two-players-won-gold-in-cbse-cluster-skating-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110765-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई क्लस्टर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो खिलाड़ियों को स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई क्लस्टर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो खिलाड़ियों को स्वर्ण
विज्ञापन
नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता जिले के स्निथिक। स्र
शाश्वत उपाध्याय और स्निथिक ने अलग-अलग आयु वर्गों की क्वाड्स स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित ग्रेनो बैंक्ड ट्रैक पर आयोजित नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के दो स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित पीएनएन मोहन पब्लिक स्कूल की मेजबानी में ग्रेनो बैंक्ड ट्रैक पर 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों और स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में ग्रेनो के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के शाश्वत उपाध्याय ने अंडर-14 वर्ग की क्वाड्स कैटेगरी में स्वर्ण जीता। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल के स्निथिक ने अंडर-11 वर्ग की क्वाड्स कैटेगरी में स्वर्ण हासिल किया। दोनों खिलाड़ी जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से ग्रेनो के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालित स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास करते हैं। उन्हें प्रशिक्षक चरण सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।