फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election 2027 Chirag Paswan announces contest all 403 seats in uttar pradesh

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में बड़ा दांव खेलेंगे चिराग पासवान, किया सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

Sat, 18 Jul 2026 03:42 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 03:42 PM IST
सार

गठबंधन के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या नहीं, अथवा गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, इसका फैसला आने वाले महीनों में किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Election 2027 Chirag Paswan announces contest all 403 seats in uttar pradesh
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी कमर कस ली है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में आयोजित 'मिराकी' कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने यह बड़ा चुनावी एलान किया। 

विज्ञापन


पार्टी 403 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए राज्य इकाई जल्द ही केंद्रीय संसदीय बोर्ड को एक औपचारिक प्रस्ताव भेजेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन पर संशय, पर विस्तार की पूरी योजना
गठबंधन के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या नहीं, अथवा गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, इसका फैसला आने वाले महीनों में किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि बिहार की तरह लोजपा (रामविलास) उत्तर प्रदेश में भी शानदार प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

देशभर में जनाधार बढ़ाने का लक्ष्य
पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार की रूपरेखा साझा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पंजाब और उत्तराखंड के आगामी चुनावों में भी भागीदारी करेगी। इसके लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जबकि उत्तराखंड में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो चुकी है। पंजाब में भी सांगठनिक कार्यक्रम निर्धारित हैं।

हमारे पास झारखंड, नागालैंड में विधायक
पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय उपस्थिति का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड से लेकर नागालैंड तक पार्टी के विधायक हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश और दमन-दीव में भी कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क है। लोजपा (रामविलास) अब इसी तर्ज पर पूरे देश में अपने संगठन का विस्तार करने की रणनीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed