नहाते समय आई मौत: वाटर पार्क में युवक की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल, रास्ते में मौत
सेक्टर-38ए वाटर पार्क में नहाते समय 21 वर्षीय द्रोण शर्मा की तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-38ए वाटर पार्क में नहाते समय एक युवक की तबीयत खराब हो गई। मंगलवार दोपहर को उसे एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से देर रात तक कोई शिकायत नहीं की है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को पटेल न्यू टाउन ग्रेटर नोएडा निवासी 21 वर्षीय द्रोण शर्मा अपने परिवार के साथ सेक्टर-38ए वाटर पार्क आए हुए थे। द्रोण व परिवार के लोग वाटर पार्क में नहा रहे थे। पूल में नहाते वक्त द्रोण की तबीयत खराब हो गई तब वह पूल से बाहर निकल कर बैठ गए। इसके बाद घर के लोगों ने पूछा कि पूल से बाहर क्यों निकल गए, तब उन्होंने बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद तुरंत ही वाटर पार्क के स्टाफ को बताया गया और स्टाफ व परिवार के लोग एंबुलेंस से द्रोण को लेकर विनायक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि वाटर पार्क में नहाने के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। पूल में डूबने से मौत नहीं हुई है। जिस वक्त यह घटना हुई। उस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। पुलिस वाटर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। इस घटना को लेकर पुलिस मृतक के परिजनों व मौजूद वाटर पार्क के स्टाफ से बातचीत कर रही है।
यहां पहले भी हुई है घटना
सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क में पहले भी इस तरह की घटना हुई है। अप्रैल 2024 में वाटर पार्क में नहाने आए दिल्ली निवासी धनंजय माहेश्वरी की मौत हो गई थी। धनंजय चार दोस्तों के साथ दिल्ली से नहाने के लिए वाटर पार्क आए थे। वाटर पार्क में धनंजय की तबीयत खराब हो गई थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इसमें वाटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे थे।

कमेंट
कमेंट X