{"_id":"69736d14bb62e60afd0dbcf1","slug":"mass-marriage-ceremony-at-pingawan-presented-example-of-hindu-muslim-brotherhood-2026-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है भारत की असल तस्वीर: एक ही पंडाल में निकाह और सात फेरे, सामने आई हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है भारत की असल तस्वीर: एक ही पंडाल में निकाह और सात फेरे, सामने आई हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 23 Jan 2026 06:18 PM IST
सार
प्रत्येक जोड़े को दहेज के रूप में 101 बर्तन, गैस सिलेंडर, बेड, कूलर, पंखा सहित रोजमर्रा के उपयोग का तमाम घरेलू सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही विवाह समारोह में भोजन की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
1 of 4
एक ही पंडाल में निकाह और फेरे भी
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन हरियाणा के नूंह स्थित पिनगवां में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी। सर्व समाज कन्या विवाह समिति पिनगवां द्वारा बाग वाले मंदिर परिसर में आयोजित पांचवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक ही पंडाल के नीचे एक ओर वैदिक मंत्रों के साथ फेरे हो रहे थे, तो दूसरी ओर मौलवी साहब निकाह पढ़ा रहे थे। यह दृश्य न सिर्फ देखने लायक था, बल्कि मेवात क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को भी जीवंत करता नजर आया।
Trending Videos
2 of 4
शादी में शामिल मेहमान
- फोटो : अमर उजाला
13 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे
इस सम्मेलन में कुल 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिनमें 13 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। खास बात यह रही कि सभी शादियां पूरी तरह से निशुल्क कराई गईं। सम्मेलन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और बढ़-चढ़कर कन्यादान किया। पूरा माहौल आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। सर्व समाज कन्या विवाह समिति का यह प्रयास उन गरीब माता-पिता के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी को बोझ समझने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
शादीशुदा जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक जोड़े को दहेज भी मिला
समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को दहेज के रूप में 101 बर्तन, गैस सिलेंडर, बेड, कूलर, पंखा सहित रोजमर्रा के उपयोग का तमाम घरेलू सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही विवाह समारोह में भोजन की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। बाग वाले मंदिर प्रांगण को समिति की ओर से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर उत्सव स्थल में तब्दील नजर आया।
4 of 4
मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़वाते मौलवी
- फोटो : अमर उजाला
भाईचारे को कमजोर नहीं कर सकते शरारती तत्व
दिन में आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन से एक बार फिर यह साबित हो गया कि मेवात इलाके का आपसी भाईचारा मजबूत और अटूट है, जिसे कोई भी शरारती तत्व कमजोर नहीं कर सकता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम इंजीनियर, मनोज सरपंच पिनगवां, समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल, प्रधान शेखर सिंगला सहित समिति के सभी सदस्य और कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए समिति के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।