फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Sub-division level Independence Day celebrations to be held with great fanfare in Hodal; administration busy with preparations.

Nuh News: होडल में धूमधाम से होगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल। उपमंडल की नई अनाज मंडी में 15 अगस्त को 80वां उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम बलीना ने लघु सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए आयोजन की सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह में उपमंडल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में डीएसपी सुरेश भड़ाना, तहसीलदार अनिल कुमार, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------------------------

विपिन सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article