{"_id":"6a6761f37667c282b807f9ea","slug":"oppressive-humidity-caused-distress-all-day-welcome-rain-brought-relief-in-the-evening-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147796-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिनभर उमस ने किया बेहाल, शाम को हुई राहत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिनभर उमस ने किया बेहाल, शाम को हुई राहत की बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ऑफिस से लौटने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में सोमवार शाम को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस से घर जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। साथ ही, दिनभर सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल चलने के बाद मौसम ने करवट ली।
आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है। लोधी रोड और रिज में भी गर्मी का असर दिखा। लोधी रोड का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और रिज का 36.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 3.2 और 2.5 डिग्री अधिक है। पालम में अधिकतम 37.2 और अयानगर में 36.4 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पालम में 26.8, लोधी रोड में 27.8, रिज में 24.8 और अयानगर में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।
-- -- -- --
सफदरजंग में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड
आईएमडी के मुताबिक, शाम 5 बजकर 50 मिनट तक सफदरजंग में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश रिज इलाके में 19.4 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद लोधी रोड पर 11.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। पूसा में चार मिमी, आयानगर में 3.8 मिमी और जनकपुरी में दो मिमी वर्षा हुई। मयूर विहार, नरायना और नजफगढ़ में बहुत हल्की बारिश 0.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं पालम, जाफरपुर और छतरपुर में इस समय अवधि में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
-- -- -- --
अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई से 2 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज धूप से राहत मिलेगी, हालांकि उमस बनी रह सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इन दोनों दिनों में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
-- -- -- --
30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना
30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, 31 जुलाई और एक और दो अगस्त को मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव के साथ दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी।