{"_id":"697cd3652e0793e5f1000574","slug":"organizing-massive-hindu-conferences-in-228-settlements-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-122235-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 228 बस्तियों की विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 228 बस्तियों की विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यमुना विहार विभाग के अंतर्गत रोहतास नगर, ब्रह्मपुरी, नंद नगरी और करावल नगर जिलों की कुल 228 बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हुआ। ज्योति नगर, गांवड़ी, यमुना विहार सी-3, कैथवाड़ा, जीटीबी एन्क्लेव सहित कई अन्य क्षेत्रों में आयोजित इन सम्मेलनों के माध्यम से देवभूमि भारत की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका को केंद्र में रखा। महिलाओं ने मंच संचालन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बुजुर्गों, समाजसेवकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय लोक कला, संगीत और नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिनके माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यमुना विहार विभाग के विभाग संघ चालक अरुण शर्मा, विभाग कार्यवाहक मुकेश गौतम और सेवा भारती दिल्ली प्रांत के महामंत्री सुशील गुप्ता मौजूद रहे। विभाग प्रचारक सुधांशु, विभाग संपर्क प्रमुख सुशील पांचाल, अखिल भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका बीना पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज में एकजुटता, सामाजिक समरसता और परस्पर सहयोग के महत्व पर विचार साझा किए।
Trending Videos