फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patients coming to Delhi in very sick condition, most deaths of those with co morbidities: Experts

दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़े बढ़ने का कारण दूसरे राज्यों से आए मरीज : विशेषज्ञ

Sun, 27 Sep 2020 05:37 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 27 Sep 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Patients coming to Delhi in very sick condition, most deaths of those with co morbidities: Experts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कोरोना से मरने वाले लोगों का आकंड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि जो मरीज बाहर से दिल्ली के अस्पतालों में लाए जा रहे हैं, उन्हें बहुत बीमार अवस्था में यहां लाया जा रहा है। इसी के साथ होम क्वारंटीन में स्वास्थ खराब होने के बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना यानी अस्पताल में भर्ती कराने में देरी करना भी मौत के आकंड़े बढ़ने का एक कारण है।  

विज्ञापन


दिल्ली के प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने यह निष्कर्ष भी निकाला कि अब कोरोना के कारण जो मौतें हो रही हैं, उनमें ज्यादातर 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के मरीज हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस से 46 लोगों की मौत हुई थी। जो पिछले 70 दिनों में सबसे अधिक है। राजधानी में अब तक कुल 5193 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा 56 मौतें 16 जुलाई को दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अगर कोरोना मामलों की बात करें तो इस महीने में 16 सितंबर को रिकॉर्ड 4473 मामले सामने आए थे। जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों के आंकड़े हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 14 सिंतबर को छोड़कर, 9 से 19 सितंबर तक रोजाना संक्रमितों की संख्या 4 हजार से अधिक आई है। 14 सितंबर को 3229 नए मामले सामने आए थे जबकि 26 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।  


हालांकि 20 सितंबर से रोजाना नए मामले 4 हजार के आंकड़े के नीचे हैं। 

अगर रोजाना होने वाली मौतों की बात की जाए तो 15 से 24 सितंबर तक रोजाना 30 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद 25 सितंबर को 24 मौतें दर्ज की गईं, जिसके बाद अगले दिन यह आंकड़ा बढ़कर 46 हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed