{"_id":"6a636267df4301372a075011","slug":"person-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147279-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली। पूर्वी जिला के गाजीपुर इलाके में एनएच 24 पर सोमवार को सड़क पार करने के दौरान कार की चपेट में घायल हुए जावेद की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक दरियागंज निवासी जावेद 20 जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे गाजीपुर मंडी की ओर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक हर्ष ने वहां से गुजर रही एक कैट्स एम्बुलेंस को रोका और घायल जावेद को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गया। जहां तुरंत इलाज न मिलने पर चालक उसी एम्बुलेंस से उसे मैक्स अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो