फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plans underway to construct 2900 kilometer long Namo Bharat corridors in country

गति से प्रगति: देश में 2900 किलोमीटर लंबाई के नमो भारत कॉरिडोर बनाने की तैयारी, यहां की सफलता देख हौसले बुलंद

Fri, 23 Oct 2026 07:08 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 23 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 2900 किलोमीटर के संभावित नमो भारत कॉरिडोर की पहचान की है। इसकी जानकारी 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में दी गई। विस्तार से पढ़िए पूरी खबर-

विज्ञापन
Plans underway to construct 2900 kilometer long Namo Bharat corridors in country
रैपिड रेल के नेटवर्क को विस्तार देने की तैयारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के प्रमुख शहरी क्षेत्रों के बीच तेज और बेहतर रेल संपर्क बढ़ाने के लिए करीब 2900 किलोमीटर लंबाई के संभावित नमो भारत कॉरिडोर की पहचान की गई है। इन मार्गों के विकसित होने से बड़े शहरों और आसपास के क्षेत्रों के बीच सफर आसान हो सकेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में अपनी प्रदर्शनी के माध्यम से इस योजना और नमो भारत की उपलब्धियों की जानकारी दी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


एनसीआरटीसी के अनुसार, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर अक्तूबर 2023 में परिचालन शुरू होने के बाद से अब तक 4.5 करोड़ से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज की जा चुकी हैं। इस मार्ग पर रोजाना एक लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इस सफलता को देखते हुए देश के दूसरे क्षेत्रों में भी नमो भारत जैसी रेल सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है। 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित सम्मेलन में एनसीआरटीसी ने नमो भारत की सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था में आए बदलावों को प्रदर्शित किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदर्शनी में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की जानकारी भी दी गई। यह कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है और इस पर 15 स्टेशन हैं। इसी बुनियादी ढांचे पर मेरठ मेट्रो सेवा भी जोड़ी गई है, जिससे क्षेत्रीय रेल और शहर के भीतर की मेट्रो सेवा के बीच बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने अतिथियों को नमो भारत की सुविधाओं और परियोजना से यात्रियों को मिल रहे लाभों के बारे में बताया।

विज्ञापन

स्टेशनों के आसपास विकसित होंगी आवासीय सुविधाएं 
एनसीआरटीसी नमो भारत स्टेशनों के आसपास आवासीय और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने पर भी काम कर रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को घर, कार्यालय, बाजार और परिवहन की सुविधाएं एक-दूसरे के नजदीक उपलब्ध कराना है। इससे रोजाना आने-जाने में लगने वाला समय कम करने और शहरों के व्यवस्थित विकास में मदद मिल सकती है। प्रदर्शनी में दुहाई नमो भारत स्टेशन और सराय काले खां के आसपास प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा हरनंदीपुरम और न्यू मेरठ में नियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास की योजनाएं भी दिखाई गईं। इन योजनाओं के तहत बेहतर परिवहन संपर्क के साथ आवासीय और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

नई तकनीक से दिखाई ट्रेन की कार्यप्रणाली
इस वर्ष सम्मेलन का विषय ‘डिजिटल युग में शहरी सुगम्यता और बेहतर जीवन’ है। इसमें शहरी परिवहन को बेहतर बनाने, परिवहन के अलग-अलग साधनों को जोड़ने और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा की जा रही है। एनसीआरटीसी की प्रदर्शनी में नमो भारत के मॉडल, चित्र और अन्य जानकारियां रखी गई हैं। यहां आने वाले लोगों को संवर्धित वास्तविकता (एआर) और आभासी वास्तविकता (वीआर) तकनीक के माध्यम से ट्रेन के विकास और रखरखाव की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिल रहा है। एनसीआरटीसी का कहना है कि तेज रेल सेवा, परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच बेहतर तालमेल और स्टेशनों के आसपास योजनाबद्ध विकास से देश के शहरी क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed