{"_id":"69d90d9bf22ff17e420abf08","slug":"plants-will-be-planted-to-increase-greenery-in-religious-places-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131754-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: धार्मिक स्थलों में हरियाली बढ़ाने को लगाए जाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: धार्मिक स्थलों में हरियाली बढ़ाने को लगाए जाएंगे पौधे
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने शुरू की खास पहल, 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य में संस्थानों को जोड़ा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने हरियाली बढ़ाने के लिए धार्मिक स्थलों को पौधरोपण अभियान से जोड़ने की पहल की है। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि अब मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और अन्य धार्मिक स्थल भी हरियाली मिशन का हिस्सा बनेंगे।
मंत्री ने अधिकारियों और धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बताया कि इस अभियान के तहत 22 विभागों के जरिए 70 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से वन विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी और डीडीए के हॉर्टिकल्चर विभाग पौधे मुफ्त उपलब्ध कराएंगे। संस्थानों से कहा गया है कि वे अपने परिसर में उपलब्ध जगह और पौधों की जरूरत की जानकारी दें। मंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थल लोगों को जोड़ने का बड़ा माध्यम हैं, इसलिए यहां वृक्षारोपण से जागरूकता भी बढ़ेगी। अभियान की निगरानी के लिए पोर्टल पर फोटो और डेटा अपलोड करने की व्यवस्था भी की गई है।
Trending Videos