सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police intensifies campaign to crack down on fugitive criminals

Delhi NCR News: भगोड़ा बदमाशों पर कसेगा शिकंजा, पुलिस ने तेज किया अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर द्वारका पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले में अपराध पर लगाम लगाने और कानून से बचकर घूम रहे भगोड़ा बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। जिले के सभी थानों और यूनिटों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भगोड़ा अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करें। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि ऐसे आरोपी जो अदालत से भगोड़ा घोषित किए जा चुके हैं या गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार हैं, उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें सक्रिय की गई हैं। इसके लिए स्थानीय खुफिया तंत्र, तकनीकी निगरानी और पुराने रिकॉर्ड की मदद ली जा रही है। द्वारका जिला पुलिस की इस मुहिम के तहत पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक वांछित और भगोड़ा घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डाबरी थाने के घोषित बदमाश ओम प्रकाश, द्वारका साउथ के मोहन, हत्या के प्रयास के आरोपी अवनीश, चोरी के मामले में भगोड़े अरविंद, सट्टेबाजी में शामिल रणवीर, आर्म्स एक्ट में राहुल और सरकारी आदेश का उल्लंघन में भगोड़ा अंशुल सचदेवा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।पुलिस अधिकारी का कहना है कि कई अपराधी वारदात के बाद अपनी पहचान बदलकर या दूसरे राज्यों में छिपकर रह रहे हैं। ऐसे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें स्थानीय स्तर से लेकर बाहरी राज्यों तक जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed