फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations for the Kanwar Yatra intensify with the onset of Sawan; routes begin to be adorned with service camps and pandals

Delhi NCR News: सावन की आहट के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, सेवा शिविर और पंडालों से सजने लगे मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त को भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ समाप्त होगी यात्रा, बाजारों में भी दिखी रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। उत्तर भारत में सावन माह के आगमन के साथ ही कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में कांवड़ियों के स्वागत के लिए सड़क किनारे सेवा शिविर व पंडाल सजाए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त को भगवान शिव के जलाभिषेक पर खत्म होगी।
सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई स्थानों पर कांवड़ियों के लिए भोजन, फल व आराम करने की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। सावन के साथ ही क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण बनने लगा है। आने वाले दिनों में लाखों श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे।
विज्ञापन

बाजारों में कांवड़, भगवा वस्त्र, धार्मिक झंडे व पूजन सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है। श्रद्धालुओं के बीच यात्रा को लेकर उत्साह है और कई समूहों ने अपनी यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा हिंदू धर्म की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार व गंगोत्री से गंगाजल लेकर अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed