संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी: पैलेट गन से घायल शख्स को लेकर पुलिस के पास पहुंचे, पहले भी उठाया था मुद्दा
राहुल गांधी परीक्षा धांधली प्रदर्शन में घायल छात्र को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल में घायल शख्स को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह यहां मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं।
पहले भी प्रदर्शनों में पैलेट के इस्तेमाल का राहुल गांधी ने उठाया था मुद्दा
इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस प्रशासन पर बड़ा हमला था। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के साथ 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब भी मौजूद था, जिनकी आंख गंभीर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi arrived at the DCP Office at the Parliament Street Police Station to file a complaint. More details awaited. pic.twitter.com/YC7GiXCw7h
— ANI (@ANI) August 21, 2026
राहुल गांधी ने साहिल को मीडिया के सामने लाकर दावा किया था कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षा बलों ने पैलेट गन (छर्रों) का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि साहिल तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस की बर्बर कार्रवाई में उनकी एक आंख की रोशनी जाने की नौबत आ गई है।
साहिल लोचाब दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं। वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में हाथ बटाने के लिए पार्ट-टाइम कार भी चलाते हैं। साहिल एसएससी दिल्ली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और 2024-25 में हुए पेपर लीक से प्रभावित हुए थे। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर आयोजित 'संसद मार्च' में साहिल पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग लेकर शामिल हुए थे। इसी दौरान हुई पुलिस कार्रवाई में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दिल्ली पुलिस के दावों पर कैसे उठे सवाल?
पुलिस का आधिकारिक बयान: घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर यह दावा किया था कि प्रदर्शनकारियों पर किसी भी तरह की पैलेट गन या छर्रों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।