फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Residents of Block-16 in Delhi’s Trilokpuri are troubled by the problem of dirty water

दिल्ली: त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-16 में गंदा पानी आने से परेशानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा; निवासियों ने की शिकायत

Tue, 27 Oct 2026 02:58 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 27 Oct 2026 02:58 PM IST
सार

निवासियों के मुताबिक, नलों से आने वाले पानी में सीवर के पानी जैसी गंदगी और बदबू है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण गंदा पानी आ रहा है। हालांकि, पानी के दूषित होने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Residents of Block-16 in Delhi’s Trilokpuri are troubled by the problem of dirty water
नल से आ रहा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक-16 में पिछले पांच दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि घरों के नलों से ऐसा पानी आ रहा है, जिसका इस्तेमाल पीने के लिए नहीं किया जा सकता। स्थानीय निवासियों ने जलापूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिल्ली जल बोर्ड और स्थानीय प्रतिनिधियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

विज्ञापन




निवासियों के मुताबिक, नलों से आने वाले पानी में सीवर के पानी जैसी गंदगी और बदबू है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण गंदा पानी आ रहा है। हालांकि, पानी के दूषित होने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पाइपलाइनों और सीवर व्यवस्था की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। पीने और खाना बनाने के लिए उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को लेकर लोगों की चिंता अधिक है। दूषित पानी के इस्तेमाल से उल्टी-दस्त समेत जलजनित बीमारियों का खतरा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड में इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले- जानकारी नहीं, समस्या हुई तो कराएंगे समाधान
इस संबंध में स्थानीय विधायक रवि कांत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है। उन्होंने इलाके में इस तरह की परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया। विधायक ने कहा कि यदि क्षेत्र में ऐसी समस्या है तो उसका जल्द समाधान कराया जाएगा। वहीं, जब इस मामले में जेई से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed