Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rise in popularity of carpooling during Diwali and Chhath

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दीपावली-छठ पर बढ़ा कार पूलिंग का क्रेज, ट्रेन-बस छोड़ एप की मदद से घर पहुंच रहे लोग

Fri, 06 Nov 2026 09:02 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 09:02 AM IST
सार

दिवाली और छठ के त्योहारों पर ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी होने और बसों का किराया अत्यधिक बढ़ने के कारण कार पूलिंग का चलन बढ़ गया है। लोग मोबाइल एप की मदद से अपने घरों तक पहुंच रहे हैं, वहीं अच्छी आमदनी के लिए छोटी यात्रा कंपनियां भी चोरी-छिपे अपनी गाड़ियां चला रही हैं।

विज्ञापन
Rise in popularity of carpooling during Diwali and Chhath
दीपावली-छठ पर बढ़ा कार पूलिंग का क्रेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ पर घर जाने की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए इस बार ब्ला-ब्ला कार, क्विक राइड, तेजो, रोडशेयर, साइड सीट और सहयात्री जैसे कार पूलिंग एप बड़ी राहत बनकर उभरे हैं। ट्रेनों में वेटिंग, निजी बसों के महंगे टिकट, सीटें न मिलने और महंगी टैक्सी के कारण बड़ी संख्या में यात्री कार पूलिंग एप से सफर करना पसंद कर रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए चोरी छिपे भी निजी नामों से छोटी ट्रैवल कंपनियों से लेकर कार चालक तक इस कारोबार में सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


दीपावली और छठ के मौके पर दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। त्योहारों के कारण लगभग सभी ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। प्राइवेट टैक्सी और निजी ट्रैवल कंपनियों की बसों का किराया भी आसमान छू रहा है। ऐसे में बजट में घर पहुंचने का विकल्प तलाश रहे यात्रियों के बीच कार पूलिंग ऐप की लोकप्रियता बढ़ रही है। यात्री ऐप के जरिये एक ही दिशा में जाने वाले दूसरे लोगों के साथ कार साझा कर रहे हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, बरेली, मेरठ, गोरखपुर जाने के लिए यात्री बड़ी संख्या एप का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


छोटी ट्रैवल कंपनियां भी कारोबार में उतरीं
अच्छी कमाई की संभावना देखकर छोटी ट्रैवल कंपनियां भी सक्रिय हो गई हैं। ट्रैवल कंपनियां अपनी कई कारें इस सेवा में लगा रही हैं। कार पूलिंग एप पर ट्रैवल कंपनियां बैन होने के चलते निजी नामों से एप डाउनलोड कर उसपर इन शहरों के लिए यात्री ले जा रही हैं। वहीं, निजी कार चालक भी ऐप पर बुकिंग डाल रहे हैं। इससे यात्रियों को एक ही रूट पर सफर के लिए कई विकल्प मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को किराए में मिल रही राहत
ट्रैवल कंपनियों की कार बुकिंग दस हजार से 15 हजार रुपये तक ले रही हैं। कार पूलिंग एप पर दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए 800 रुपये, जयपुर के लिए 600 रुपये, कानपुर के लिए 1200, लखनऊ के लिए 1300, प्रयागराज के लिए 1500, वाराणसी के लिए 1800 से 2000 रुपये तक दीपावली के लिए राइड ली जा रही है।


बुकिंग किसी के नाम चालक कोई ओर
ऐप से राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आने वाले निर्भय शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक एप से कार बुक की थी। बुकिंग के दौरान महिला चालक का नाम था और जब वह मौके पर पहुंचे तो पुरुष चालक था। बातचीत में पता चला कि चालक की निजी कार नहीं बल्कि एक ट्रैवल कंपनी का कार चालक है। कई ट्रैवल कंपनियां चोरी-छिपे निजी नामों से एप डाउनलोड कर एक कार की कई-कई राइड डाल रहे हैं। जिस एप राइड में अधिक पैसे मिल रहे हैं और यात्री पूरे हो जाते हैं तो ट्रैवल एजेंट बाकी राइड कैंसिल कर देते हैं। इससे यात्री परेशान हो हैं।

बुकिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- ऐप पर चालक और वाहन की उपलब्ध जानकारी की जांच करें।
- यात्रा का रूट और पहुंचने का समय पहले तय कर लें।
- किराये और भुगतान की शर्तें स्पष्ट कर लें।
- वाहन की जानकारी अपने परिजनों के साथ साझा करें।
- अनजान व्यक्ति को ऐप के बाहर अग्रिम भुगतान करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed