फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RTR flyover closed, traffic jam continues for third day

Delhi NCR News: आरटीआर फ्लाईओवर बंद होने से तीसरे दिन भी जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले परेशान, धौला कुआं और दिल्ली कैंट में भी बढ़ा यातायात का दबाव, सोमवार सुबह से राहत की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पुराना राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर बंद होने से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जाम लगा रहा। गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आईजीआई एयरपोर्ट से वसंत विहार की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। फ्लाईओवर बंद होने के कारण वाहनों को नीचे की सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। इससे सड़क पर दबाव बढ़ गया और वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे।

जाम का असर धौला कुआं और दिल्ली कैंट की सड़कों पर भी दिखाई दिया। आरटीआर मार्ग गुरुग्राम और दिल्ली के बीच आवागमन का प्रमुख रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग, कारोबारी और अन्य यात्री इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। फ्लाईओवर बंद होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन

दफ्तर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलना पड़ रहा

जाम में फंसे यात्री हर्ष ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से दफ्तर जाते हैं। फ्लाईओवर बंद होने के बाद उन्हें घर से पहले निकलना पड़ रहा है। रास्ते में कितना समय लगेगा, इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल हो गया है। गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले करण ने बताया कि यह मार्ग रोजाना सफर करने वालों के लिए बेहद जरूरी है। फ्लाईओवर बंद होने से वाहन चालकों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौला कुआं और दिल्ली कैंट में भी बढ़ा दबाव

फ्लाईओवर बंद होने के बाद कई वाहन चालक धौला कुआं और दिल्ली कैंट की ओर जाने वाली सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे इन इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ गया है। व्यस्त समय में वाहनों की रफ्तार धीमी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को घर से निकलने से पहले यात्रा की योजना बनाने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

----

मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। कंक्रीट को मजबूत होने के लिए जरूरी समय देने और जांच पूरी होने के बाद सोमवार सुबह से फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोले जाने की उम्मीद है। जिमी चिरम, डीसीपी ट्रैफिक, नई दिल्ली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed