सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rural Front calls land pooling policy a slow poison for farmers

Delhi NCR News: लैंड पूलिंग पॉलिसी को देहात मोर्चा ने किसानों के लिए बताया धीमा जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। दिल्ली में लैंड पूलिंग पॉलिसी और मास्टर प्लान 2041 में दिल्ली देहात मोर्चा ने सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मोर्चा ने नीति को धीमा जहर करार दिया है। मोर्चा के संस्थापक राजीव यादव ने कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर उनकी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।
राजीव यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली की पहचान और राजधानी होने के बावजूद किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने इसके लिए भाजपा और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए चेतावनी दी कि आने वाले समय में इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यह पहली बार नहीं है, बल्कि 2018 में भी इसी तरह की खबरों के जरिए किसानों को भ्रमित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब किसान पहले की तरह नहीं हैं और वे किसी भी नीति को समझे बिना भरोसा नहीं करते। किसान अब सरकारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर ही निर्णय ले रहे हैं और केवल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कोई कदम नहीं उठा रहे। इस कारण सरकार की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लैंड पूलिंग पॉलिसी के जरिए किसानों की जमीनें धीरे-धीरे उनके हाथों से निकल सकती हैं। इसलिए इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की गई है। साथ ही, सरकार से यह भी कहा कि वह किसानों की जमीनों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीति बनाए। मोर्चा ने दिल्ली के किसानों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि अस्तित्व और भविष्य का सवाल है। अगर समय रहते विरोध नहीं किया गया, तो किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article