{"_id":"62df29ac580b4546725971f5","slug":"sc-pulls-up-allahabad-court-for-delay-in-hearing-bail-pleas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: जमानत याचिकाओं की सुनवाई में देरी पर SC ने की इलाहाबाद कोर्ट की खिंचाई, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Supreme Court: जमानत याचिकाओं की सुनवाई में देरी पर SC ने की इलाहाबाद कोर्ट की खिंचाई, कही बड़ी बात
Tue, 26 Jul 2022 06:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:27 AM IST
सार
जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अतिरिक्त बोझ संभालने के लिए तैयार है। साथ ही कहा कि यदि हाईकोर्ट को इन मामलों को संभालना मुश्किल लग रहा है तो वह इन आवेदनों को सुप्रीम कोर्ट भेज दे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोषी कैदियों की जमानत याचिकाओं की सुनवाई में लंबी देरी से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट से कहा कि उसे इसे लेकर कुछ हटकर सोचना चाहिए और इन मामलों के त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए छुट्टियों के दिन भी काम करें।
विज्ञापन
जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अतिरिक्त बोझ संभालने के लिए तैयार है। साथ ही कहा कि यदि हाईकोर्ट को इन मामलों को संभालना मुश्किल लग रहा है तो वह इन आवेदनों को सुप्रीम कोर्ट भेज दे। पीठ ने पाया कि 853 आपराधिक अपीलें लंबित हैं। इनके याचिकाकर्ता 10 साल से अधिक जेल में गुजार चुके हैं। पीठ ने टिप्पणी की कि यदि आपको इन्हें संभालना कठिन लग रहा है तो हम इस अतिरिक्त बोझ को उठा लेंगे और जमानत याचिकाओं को हमें भेज दीजिए। आपको शनिवार या रविवार को कोर्ट में बैठने जैसा कुछ अलग हटकर सोचना होगा। हम व्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ समझौता कर रहे हैं। हम यह आपको कई बार कह चुके हैं।
विज्ञापन
पीठ ने यूपी सरकार को आदेश दिया कि 853 मामलों की सूची उनके सीरियल नंबरों के साथ उसके समक्ष पेश की जाए। साथ ही इसमें दोषी कैदी के हिरासत में बिताई गई अवधि और इन मामलों में से कितनों की जमानत का सरकार ने विरोध किया और किस आधार पर, इसकी भी जानकारी दी जाए। साथ ही पीठ ने इसके लिए सरकार को दो हफ्ते की मोहलत दी है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के वरिष्ठ रजिस्ट्रार द्वारा 15 साल से अधिक और 10 से 14 साल के बीच बंदी लोगों के संदर्भ में दाखिल रिपोर्ट देखी। पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि 62 जमानत याचिकाएं को निपटारा अभी भी बाकी है और अगले दो-तीन हफ्ते में ये सूचीबद्ध हो सकती है। इस साल 22 अप्रैल से 17 जुलाई की अवधि के दौरान 232 नई जमानत याचिकाएं दाखिल की गई। पीठ मामले की सुनवाई 17 अगस्त को करेगी।
विज्ञापन