सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shortage of buses on long-distance routes, travel by private buses

Delhi NCR News: लंबी दूरी के रूटों पर बसों की कमी, निजी बसों के सहारे सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ, देहरादून, जम्मू-कटरा, हल्द्वानी, लुधियाना और चंडीगढ़ के लिए दिन में केवल एक-एक बस

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम बस डिपो से दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं काफी सीमित है। कई लंबी दूरी के रूटों पर पूरे दिन में केवल एक ही बस चलाई जा रही है। ऐसे में यदि किसी यात्री की बस छूट जाती है तो उसे निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है या फिर ट्रेन से सफर करने को मजबूर होना पड़ता है।
गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न शहरों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, लेकिन बसों की संख्या मांग के अनुरूप नहीं है। यात्रियों का कहना है कि सीमित बस सेवाओं के कारण उन्हें समय और पैसे की अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुग्राम बस डिपो से लखनऊ के लिए सुबह 5:30 बजे केवल एक बस जाती है। देहरादून के लिए सुबह 8 बजे एक बस उपलब्ध है। जम्मू-कटरा के लिए दोपहर 12 बजे एक बस जाती है। इसी प्रकार हल्द्वानी, लुधियाना और चंडीगढ़ के लिए भी केवल एक-एक बस चलाई जा रही है। चंडीगढ़ के लिए बस सुबह 11:20 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन


बाइटस...

लखनऊ के लिए केवल सुबह के समय एक बस जाती है। अगर किसी कारणवश यह बस छूट जाए तो निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें किराया भी ज्यादा देना पड़ता है। - मदनलाल, पालम विहार निवासी

देहरादून के लिए भी सिर्फ एक बस होने से काफी परेशानी होती है। कई बार अचानक यात्रा करनी पड़े तो रोडवेज की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। - राजू, मानेसर निवासी

गुरुग्राम जैसे बड़े शहर से चंडीगढ़ के लिए दिन में कई बसें होनी चाहिए। एक बस होने के कारण लोगों को निजी वाहनों या निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है - प्रिंस, सेक्टर- 10 निवासी

हल्द्वानी रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी रहती है। इसके बावजूद केवल एक बस चल रही है। त्योहारों और छुट्टियों के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। - देवांश, न्यू कॉलोनी निवासी

वर्जन...

जिन रूटों पर एक-एक बस चलाई जा रही है, वहां यात्रियों की संख्या और मांग का लगातार आकलन किया जाता है। यदि किसी रूट पर पर्याप्त यात्री संख्या और संचालन संबंधी संसाधन उपलब्ध होते हैं तो अतिरिक्त बसें चलाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed