फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shyam jaju Warns Kejriwal not to take up internal affairs of BJP

केजरीवाल को भाजपा के अंदरूनी मामले न उठाने की चेतावनी, कहा अपने गिरेबां में झांकें

Tue, 03 Sep 2019 04:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 03 Sep 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
shyam jaju Warns Kejriwal not to take up internal affairs of BJP
दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू - फोटो : अमर उजाला
आप और भाजपा के बीच सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आप सांसद संजय सिंह समर्थकों को लेकर विजय गोयल के आवास पर पहुंच गए तो दोपहर को भाजपा के दिल्ली प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने मुख्यमंत्री को भाजपा के अंदरूनी मामले न उठाने की कड़ी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को सबसे पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में श्याम जाजू ने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए केजरीवाल भाजपा के अंदरूनी मामले उठा रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं का कार्यक्षेत्र बांटने में सक्षम है। इस दौरान वरिष्ठ नेता विजय गोयल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे। आप का दावा है कि दिल्ली में विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी सीएम पद की दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



इस पर विजय गोयल ने कहा कि लोकसभा और निगम चुनाव में दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को जवाब दे दिया है। विधानसभा चुनाव में भी उसी तरह का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि संजय सिंह राज्यसभा में सदस्य हैं। लोकसभा में भी उनके सदस्य हैं। इन्होंने राज्यसभा में दिल्ली के विकास पर न तो कभी कोई चर्चा की और न ही राज्यसभा में कोई सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह में नंबर-2 बनने के लिए होड़ मची रहती है। दोनों अरविंद केजरीवाल को खुश करने में लगे रहते हैं। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप में हवाला कारोबारी से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार करने वालों की लंबी सूची है। हाल ही में मार्शल भर्ती घोटाला सामने आया है। 


हर व्यक्ति से 2 लाख रुपये वसूलकर उन्हें मार्शल बनाया जा रहा है। 15 अगस्त को कार्यालय खोलकर उनके फर्जी आधार कार्ड बनवाए गए। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक और कई अधिकारी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भाजपा जल्द ही एसीबी से शिकायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed