फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Staging of a Russian musical play at Kamani Auditorium

Delhi NCR News: कमानी ऑडिटोरियम में रूसी संगीतमय नाटक का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के कमानी ऑडिटोरियम में सोमवार शाम ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल के तहत रूसी नाटक ‘ला बायादेरे’ (ओह, बायादेरे!) का मंचन किया गया। रूस के रशियन इंस्टीट्यूट ऑफ थिएटर आर्ट्स के म्यूजिकल थिएटर संकाय के कलाकारों ने इस संगीतमय नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक का निर्देशन रूस की सम्मानित कलाकार झाना झेरदेर ने किया।
विज्ञापन


इमरे कालमन के प्रसिद्ध संगीत पर आधारित इस प्रस्तुति में शास्त्रीय संगीत और जैज का अनूठा मेल देखने को मिला। नाटक को संगीतमय रंगमंच के आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। जिसमें संगीत और अभिनय के जरिए दर्शकों के सामने एक अलग रंगमंचीय अनुभव पेश किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) की ओर से किया जा रहा है। इसमें भारत सहित 9 देश रूस, थाइलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और इथियोपिया प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed