फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   STEM lab launched in government school

Delhi NCR News: भविष्य के लिए तैयार होंगे छात्र, सरकारी स्कूल में स्टैम लैब की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बोलीं, छात्र भविष्य के वैज्ञानिक तैयार होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टैम) इनोवेशन लैब का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने किया। कहा कि विज्ञान और तकनीक आधारित शिक्षा ही छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रयोग, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाओं व नवाचार आधारित संसाधनों से सुसज्जित करना है, ताकि हर छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पा सके। यह लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व रचनात्मकता को बढ़ावा देगी। सीएम ने शिखर धवन फाउंडेशन, एचएमडी इंडिया व दा वन ग्रुप के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सरकार-निजी साझेदारी से सरकारी स्कूलों में आधुनिक संसाधनों का विस्तार होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रिकेटर शिखर धवन, एचएमडी इंडिया के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed