{"_id":"6a3298245a8ba18bbf0402ec","slug":"students-and-parents-visited-to-find-out-what-miranda-house-is-like-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141355-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिरांडा हाउस कैसा है, जानने पहुंचे छात्र व अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिरांडा हाउस कैसा है, जानने पहुंचे छात्र व अभिभावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कॉलेज में ओपन हाउस के दौरान प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की मिली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का नामी कॉलेज मिरांडा हाउस कैसा है, इसको जानने के लिए कई छात्र व अभिभावक बुधवार को पहुंचे। कॉलेज में बुधवार को ओपन हाउस सेशन की शुरूआत हुई। इस सेशन के पहले ही दिन सौ से अधिक छात्राओं और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई साथ ही प्रतिभागियों को प्रवेश संबंधी सवालों के जवाब भी प्राप्त हुए।
ओपन हाउस में छात्रों ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर यहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं को भी देखा। मिरांडा हाउस में 17, 18, 19 व 22 जून को ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अब तक इस सेशन के लिए कॉलेज को 700 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर से काफी छात्र पहले दिन कॉलेज में पहुंचे और पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, कक्षाओं तथा अन्य सुविधाओं को देखा।
द्वारका से आए अभिभावक कुंदन सिंह किरौला ने कॉलेज की इस पहल पर कहा कि डीयू की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के लिए उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और अभिभावकों को कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, छात्र सहायता प्रणालियों, शोध अवसरों और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। ओपन हाउस में कॉलेज की प्राचार्य प्रो बिजयलक्ष्मी नंदा और बर्सर डॉ नंदिनी दत्ता ने छात्रों के साथ संवाद भी किया। प्रयोगशालाओं के भ्रमण के दौरान छात्राओं को उपलब्ध शैक्षणिक एवं शोध सुविधाओं से परिचित कराया गया। कॉलेज की वर्तमान छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सोसायटी गतिविधियों, इंटर्नशिप, शोध अवसरों और छात्र सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी दी।