फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspicious passenger caught at Jama Masjid metro station

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन में धरा गया संदिग्ध: अंडरगार्मेंट में मिला संदेहास्पद सामान; जवान ने भागकर दबोचा

Mon, 19 Oct 2026 05:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज जांच के दौरान एक्सरे स्क्रीन पर संदिग्ध चीज दिखी, जिसके बाद एक यात्री भागने लगा। सीआईएसएफ जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ा। जिसे बाद में जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Suspicious passenger caught at Jama Masjid metro station
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध यात्री पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर सीआईएसएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक यात्री को पकड़ लिया। यात्री के बैग की एक्स-रे जांच के दौरान स्क्रीन पर घनी और संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद यात्री वहां से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, सतर्क जवानों ने उसका पीछा किया और स्टेशन के एग्जिट गेट के पास उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन




सीआईएसएफ के मुताबिक, यात्री के सामान की आगे जांच करने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में छिपाकर रखा गया अज्ञात अर्धठोस पदार्थ मिला। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


कुआलालंपुर में रहने का दावा
सीआईएसएफ के अनुसार, पकड़े गए यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (एनआरआई) बताया है। हालांकि, उसके पास से मिले अर्धठोस पदार्थ की प्रकृति और उसे छिपाकर रखने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। इन पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ के जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संदिग्ध यात्री को स्टेशन से बाहर निकलने से पहले पकड़ लिया गया। एजेंसी के मुताबिक, मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों और उनके सामान की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जवान लगातार सतर्क रहते हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed