फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Take the government's work to the masses: Vinay Sahasrabuddhe

सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाएं : विनय सहस्त्रबुद्धे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के नए प्रभारी ने संभाला कार्यभार, पहली बैठक में बूथ स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने पर दिया जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने संगठन को केंद्र और दिल्ली सरकार के कामकाज, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया।
प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक में सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी केवल पार्टी के कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बूथ और मंडल स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने तथा स्थानीय लोगों से नियमित संवाद और फीडबैक लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा और प्रदेश महामंत्रियों विष्णु मित्तल, योगिता सिंह व मोहनलाल गिहारा के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। सहस्त्रबुद्धे ने लाभार्थियों से सीधा संपर्क कर उनकी समस्याएं जानने और सरकारी योजनाओं को सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से प्रचारित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed