फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The availability of doctors in government hospitals will be reviewed.

Delhi NCR News: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता की होगी समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पताल से दो साल का रिकॉर्ड मांगा
विज्ञापन

छुट्टियों में 50 प्रतिशत फैकल्टी की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का होगा आकलन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा शुरू की है। इसके तहत मंत्रालय ने सफदरजंग अस्पताल, डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों से पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड मांगा है।
अस्पतालों से वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान हर महीने की ओपीडी, मरीजों के दाखिले, आईसीयू में भर्ती मरीजों और की गई सर्जरी का ब्योरा मांगा गया है। साथ ही गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की संख्या की जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन

मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति आकलन करेगी कि छुट्टियों के दौरान 50 प्रतिशत फैकल्टी की मौजूदगी में इलाज, ओपीडी और ऑपरेशन की व्यवस्था कितनी सुचारू रहती है। समिति डॉक्टरों की शैक्षणिक छुट्टियों, अवकाश के कारणों, अवधि और छुट्टी के बाद की शोध एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का भी ब्योरा जुटाएगी। समिति की पहली बैठक 31 अगस्त को हुई थी। इसके बाद 28 अक्तूबर को आरएमएल प्रशासन ने सभी क्लिनिकल विभागाध्यक्षों को दो दिन में सत्यापित आंकड़े जमा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed