{"_id":"6a6765ce63de9c231d000cec","slug":"the-bjp-will-run-a-samrasta-sankalp-abhiyan-social-harmony-pledge-campaign-until-sant-ravidas-jayant-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147782-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भाजपा संत रविदास जयंती तक चलाएगी समरसता संकल्प अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भाजपा संत रविदास जयंती तक चलाएगी समरसता संकल्प अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जुलाई को होगा भव्य कलश वंदन कार्यक्रम, 11 सदस्यीय टोली वाराणसी रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा आगामी जन्म जयंती तक 'संत रविदास समरसता संकल्प अभियान' चलाएगी। इसके तहत संत के समरसता, समानता और श्रम के सम्मान के संदेश को दिल्ली के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने 29 जुलाई को वाराणसी में होने वाले कलश वंदन वितरण कार्यक्रम के लिए 11 सदस्यीय टोली को प्रदेश कार्यालय से रवाना किया।
मल्होत्रा ने कहा कि काशी में 1377 में जन्मे संत रविदास का मन चंगा तो कठौती में गंगा संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने बेगमपुरा का सपना दिया, जहां कोई भेदभाव न हो, श्रम को पूजा का दर्जा दिया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
जयंती के भव्य आयोजन के लिए सांसद योगेंद्र चांदोलिया के संयोजन में समिति बनाई गई है, जिसमें मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल गिहारा, विधायक राजकुमार भाटिया व अन्य नेता शामिल हैं। चांदोलिया ने कहा कि दिल्ली का श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर व संत रविदास गुरुघर प्रमुख आस्था केंद्र हैं। मंत्री सिंह ने इसे सनातन परंपरा को संजोने का अवसर बताया।