फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first offline counseling for the Clinical Psychology program at IPU will be held on July 31

Delhi NCR News: आईपीयू में क्लिनिकल साइकोलॉजी प्रोग्राम की पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 31 जुलाई को होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के मास्टर इन क्लिनिकल साइकोलॉजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 31 जुलाई को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन किया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से देय 60 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फॉर्म, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंस्टिट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन साइंसेज एंड रिसर्च में कुल नौ सीटों के साथ उपलब्ध है। विश्वविद्यालय ने इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों से इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देखते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed