फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government cannot suppress the voice of youth and students: INLD

युवा एवं छात्रों की आवाज को सरकार दबा नहीं सकती : इनेलो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की युवा विंग, छात्र विंग ने नीट पेपर लीक मामले में शुक्रवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इनेलो के शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप कटारिया ने कि जंतर-मंतर पर पेपर लीक विवाद को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा नुकीली कील लगी लाठियों से किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल करने की निंदा की।

यह केवल छात्रों पर हमला नहीं बल्कि लोकतंत्र संविधान और देश के भविष्य पर हमला है। आने वाले समय में हरियाणा की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने व कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी। छात्र किसी प्रकार की राहत या दान नहीं मांग रहे बल्कि निष्पक्ष पारदर्शी और पेपर लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का अपना संवैधानिक अधिकार मांग रहे हैं। इनेलो पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि सरकार छात्रों के सवालों के जवाब देने की जगह डराने और बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed