{"_id":"6a16e627b531d3d2190d7abb","slug":"the-scorching-heat-and-power-outages-have-increased-the-trouble-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138236-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भीषण गर्मी बिजली की आंख-मिचौली ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भीषण गर्मी बिजली की आंख-मिचौली ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- द्वारका और उत्तम नगर के कई इलाकों में बीच-बीच में हो रही कटौती, गर्मी में लोग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
राजधानी में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बिजली की मांग रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी बीच पश्चिमी दिल्ली के द्वारका के विभिन्न सेक्टरों और उत्तम नगर इलाके में बीच-बीच में हो रही बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। हालांकि लंबे समय तक ब्लैकआउट जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग और कुछ समय के लिए बिजली बाधित होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि दिन के साथ-साथ रात में भी अचानक बिजली चले जाने से कूलर और एसी बंद हो जाते हैं। इससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कई लोगों ने बताया कि देर रात बिजली जाने से नींद भी प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में मेंटेनेंस कार्य और बढ़ते लोड के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। वहीं कई जगहों पर तकनीकी कारणों से ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। बीएसईएस अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती बिजली मांग के बावजूद निर्बाध सप्लाई बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। कंपनी की टीमें लगातार निगरानी और तकनीकी सुधार के कार्य में जुटी हैं ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।
- पहले पावर कट की समस्या नहीं थी लेकिन अब कुछ दिनों से दिन व रात दोनोें समय पावर कट लग रहे हैं। अंशुल जैन, स्थानीय निवासी , द्वारका
- कई बार बिजली कट जाने से गर्मी में परेशानी होती है, खासकर रात के समय नींद भी खराब होती है। प्रमोद गर्ग, स्थानीय निवासी, उत्तम नगर
Trending Videos