फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Taj Express will now depart from Hazrat Nizamuddin instead of New Delhi.

Delhi NCR News: ताज एक्सप्रेस अब नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन से चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
- 1 नवंबर से बदलेगा ट्रेन का टर्मिनल, झांसी से आने-जाने वाले यात्रियों को समय और स्टेशन का रखना होगा ध्यान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ताज एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने ट्रेन संख्या 12280 और 12279 के टर्मिनल में बदलाव किया है। 1 नवंबर 2026 से दोनों ट्रेनें नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12280 पहले नई दिल्ली से सुबह 6:55 बजे रवाना होती थी। नई व्यवस्था के तहत यह हजरत निजामुद्दीन से सुबह 7:05 बजे रवाना होगी। समय-सारणी में स्टेशन पर सुबह 7:06 बजे आगमन और 7:08 बजे प्रस्थान भी दर्ज है। वहीं, झांसी से आने वाली ट्रेन संख्या 12279 पहले हजरत निजामुद्दीन रात 9:05 बजे पहुंचती थी और 9:07 बजे रवाना होती थी। संशोधित समय-सारणी के अनुसार, अब इसका आगमन रात 9:25 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed