{"_id":"6aafca7e4f7370b37a086401","slug":"three-daily-flights-to-london-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155730-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली टू लंदन: ब्रिटिश एयरवेज ने शुरू की नई उड़ान, आईजीआई से हीथ्रो एयरपोर्ट तक अब रोजाना तीन उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली टू लंदन: ब्रिटिश एयरवेज ने शुरू की नई उड़ान, आईजीआई से हीथ्रो एयरपोर्ट तक अब रोजाना तीन उड़ानें
Sun, 20 Sep 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:59 PM IST
सार
दिल्ली से लंदन जाने वाले यात्रियों को हवाई संपर्क अब और बेहतर हो गया है। ब्रिटिश एयरवेज ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे से लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे के लिए तीसरी दैनिक उड़ान शुरू की है।
विज्ञापन
फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से लंदन जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई संपर्क और बेहतर हो गया है। ब्रिटिश एयरवेज ने रविवार से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे से लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे के लिए तीसरी दैनिक उड़ान शुरू की है।
इसके साथ ही दिल्ली से लंदन हीथ्रो के बीच ब्रिटिश एयरवेज की रोजाना तीन उड़ानें हो गई हैं। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार उड़ान चुनने के अधिक विकल्प मिलेंगे। खासतौर पर कारोबार, पर्यटन और अन्य जरूरी कार्यों से लंदन जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
कंपनी के अनुसार, दिल्ली-लंदन मार्ग भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई संपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तीसरी उड़ान शुरू होने से इस मार्ग पर सीटों की उपलब्धता और यात्रा विकल्पों में वृद्धि हुई है।