{"_id":"6adb825aadcb4773330f6fd0","slug":"three-illegal-factories-sealed-in-sonia-vihar-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2373-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोनिया विहार में तीन अवैध फैक्ट्रियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोनिया विहार में तीन अवैध फैक्ट्रियां सील
विज्ञापन
एमसीडी की कार्रवाई, 10 से अधिक भारी मशीनें मिलीं
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। राजधानी में अवैध औद्योगिक गतिविधियों के खिलाफ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को निगम के उत्तर-पूर्वी जोन की टीम ने सोनिया विहार में कार्रवाई करते हुए जींस रंगाई की तीन अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान बड़े परिसरों में अवैध रूप से जींस डाइंग का काम होता मिला। इन इकाइयों में 10 से अधिक बड़ी और भारी मशीनें स्थापित थीं। अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने के लिए निगम अधिकारियों ने तीनों फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन भी कटवा दिए।
ड्रोन से चिह्नित होंगी अवैध इकाइयां
अवैध फैक्ट्रियों की पहचान के लिए पिछले दो दिनों से संभावित इलाकों में ड्रोन सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसके जरिए छिपकर संचालित हो रही इकाइयों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे भी सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने अवैध औद्योगिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इससे एक दिन पहले पश्चिमी जोन में भी तीन अवैध इकाइयों को सील किया गया था।