फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tiranga March in Delhi: Security in place at CP; organizers urge people to attend

दिल्ली में तिरंगा मार्च: सीपी में सुरक्षा, आयोजकों ने की लोगों से आने की अपील; पुलिस ने कहा- शांति भंग न करें

Fri, 16 Oct 2026 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 06:15 AM IST
सार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, 16 और 17 अक्तूबर को पार्क में आम जनता को प्रवेश नहीं मिलेगा। परिषद ने इसके पीछे प्रशासनिक कारण बताए हैं।

विज्ञापन
Tiranga March in Delhi: Security in place at CP; organizers urge people to attend
फाइल फोटो सेंट्रल पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आज कॉकरोच पार्टी के तिरंगा मार्च से पहले सीपी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक तरफ जहां कई संगठनों ने शुक्रवार, 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है, वहीं दिल्ली पुलिस ने जनता से शांति भंग न करने की गुजारिश की है। 

विज्ञापन


इससे पहले कल, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में हंगामा हुआ। आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के बोलने के दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस बीच आयोजकों ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम का ऐलान किया।
विज्ञापन


कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) समेत दूसरे संगठनों ने मीडिया से बातचीत की। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मतदाता सूची में बदलाव और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर चिंता जताई। अभिनेता प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर कुछ समुदायों के मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि पुलिस कार्रवाई और दबाव के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अपराध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन प्रमुख मांगें
सीजेपी और आइसा ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई और जंतर-मंतर को दोबारा प्रदर्शन स्थल बनाने की मांग शामिल है। संगठनों ने पुलिस कार्रवाई रोकने की भी अपील की। इसी कड़ी में संगठनों ने शुक्रवार, 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया। आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

कनॉट प्लेस में चौकसी, डायवर्जन लागू
कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। राजधानी में करीब एक महीने से अर्द्धसैनिक बलों के 20 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। प्रदर्शनकारियों और आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कनॉट प्लेस निर्धारित प्रदर्शन स्थल नहीं है। प्रदर्शनकारी जरूरी अनुमति लेने के बाद रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान या सीबीडी मैदान में प्रदर्शन कर सकते हैं। सेंट्रल पार्क और कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित सभा को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में दोपहर 3 बजे से यातायात प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, परिस्थितियों के आधार पर कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है।

संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, रेल भवन, रफी मार्ग, 'सी' हेक्सागोन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, अशोक रोड और टॉल्सटॉय मार्ग शामिल हैं। 

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क बंद
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, 16 और 17 अक्तूबर को पार्क में आम जनता को प्रवेश नहीं मिलेगा। परिषद ने इसके पीछे प्रशासनिक कारण बताए हैं। हालांकि, इस फैसले को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित तिरंगा मार्च से जोड़कर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी भी मार्च का समर्थन कर रही है। ब्यूरो

प्रदर्शन पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इन्कार
दिल्ली हाई कोर्ट ने सीजेपी और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके को 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने से रोकने से इन्कार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ कनॉट प्लेस के एक विक्रेता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि त्योहारों के मौसम में कनॉट प्लेस में प्रदर्शन होने से कारोबार प्रभावित हो सकता है।


अगर प्रदर्शन के कारण एक और सप्ताहांत पर दुकानें बंद रहती हैं, तो व्यापारियों और विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि सीजेपी की गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि याचिकाकर्ता की चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed