{"_id":"6abfa52f9e989846f7091170","slug":"tribute-paid-to-the-martyrs-of-the-uttarakhand-movement-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157538-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
नई दिल्ली। खटीमा उत्तराखंड शहीद दिवस पर दिल्ली भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या का आयोजन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और अन्य भाजपा नेताओं ने उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रकोष्ठ संयोजक नरेंद्र मनराल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 1994 में अलग उत्तराखंड राज्य की मांग के आंदोलन में खटीमा में कई आंदोलनकारी शहीद हुए। उन्होंने तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार पर आंदोलन दबाने का आरोप लगाया और खटीमा व रामपुर तिराहा की घटनाओं को याद किया। मल्होत्रा ने कहा कि नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ, जिससे आंदोलनकारियों का सपना साकार हुआ। उन्होंने दिल्ली के उत्तराखंडी समाज से शहीदों के आदर्शों और संघर्ष को याद रखने का आह्वान किया। उन्होंने शहीदों के परिवारों के सम्मान और विकसित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लेने को कहा। ब्यूरो