फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for fraud under the guise of part-time jobs and investments

Delhi NCR News: पार्ट-टाइम जॉब व निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
मध्य जिला की साइबर थाना पुलिस ने दोनों को राजस्थान के जोधपुर से दबोचा
विज्ञापन

चार मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला साइबर थाना पुलिस ने टेलीग्राम ऐप के जरिए पार्ट-टाइम नौकरी और निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश (21) और विकास सियाग (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल व एक सिम कार्ड बरामद किया है।
डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टेलीग्राम पर उसे फूडपांडा के ऑनलाइन रिव्यू करने जैसे छोटे टास्क दिए गए। शुरुआत में उसे कुछ पैसे भी मिले, जिससे भरोसा हो गया। बाद में ऑनलाइन निवेश करने पर कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उससे 2.84 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित ने मुनाफा मांगा तो आरोपियों ने संपर्क खत्म कर दिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि एक लाख रुपये जोधपुर में दिनेश के खाते में भेजे गए थे, जहां से एटीएम से नकदी निकाली गई और पेट्रोल पंप पर खर्च की गई। सबूतों के आधार पर पुलिस ने 31 जुलाई को जोधपुर से दिनेश व विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे साइबर ठगों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है। इनके बैंक खाते का इस्तेमाल पांच अन्य ठगी मामलों में भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed