फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused of hitting a policeman arrested

Delhi NCR News: पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाले दो आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। केशवपुरम पुलिस ने गश्त के दौरान एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश करने वाले शाहिल (24) और सन्नी (25) को गिरफ्तार किया है। उनसे तीन चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि रविवार को हवलदार रमेश कुमार गश्त पर थे। संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा करने पर उन्होंने बाइक से टक्कर मार दी। घायल हवलदार ने लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, शाहिल और सन्नी चोरी के वाहनों से झपटमारी व लूट की वारदात करते थे। उनकी गिरफ्तारी से पांच चोरी व वाहन चोरी के मामले सुलझे हैं। सन्नी के खिलाफ दस और शाहिल के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed