सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two girls fight over a boyfriend in delhi

प्रेमी के लिए दो लड़कियों में खूनी जंग: एक ने ब्लेड से फाड़ा मुंह, दूसरी ने घर में लगवाई आग और की फायरिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

आरके पुरम थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कीं। नाबालिग लड़की पर हमला होने के मामले में नेहा व उसकी बहन अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Two girls fight over a boyfriend in delhi
एक प्रेमी के लिए दो लड़कियों में खूनी जंग - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम में 17 वर्ष के बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच जंग छिड़ गई। एक लड़की नेहा ने दूसरी लड़की पर जानलेवा हमला करवा कर उसका गाल फड़वा दिया। वहीं, दूसरी लड़की ने नेहा का घर समझकर दूसरे के घर में आगजनी और फायरिंग करवा दी। आरके पुरम थाने ने नेहा व उसकी बहन अंजलि और दूसरी नाबलिग के पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिग भी पकड़े गए हैं।

Trending Videos

इस कारण छिड़ी जंग
सेक्टर-2 आरके पुरम के हनुमान मजदूर कैंप में रहने वाली नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड (17) को एक नाबालिग लड़की के साथ सेक्टर-3 आरके पुरम के पार्क में देख लिया। इससे नेहा आग बबूला हो गई। नेहा ने उसे देख लेने की धमकी दी। उसने कहा कि उसने उसके बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड कैसे बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना-1
कुछ समय बाद नेहा ने नाबालिग लड़की को सेक्टर-3 के पार्क में देख लिया। यहां पर नेहा ने अपनी बहन अंजलि व 6-7 नाबालिग लड़कों के साथ नाबालिग लड़की पर ब्लेड़ से हमला कर दिया। इन्होंने उसका गाल काट दिया। शरीर पर अन्य जगह पर भी घाव आए। नाबालिग लड़की ने सफदरजंग अस्पताल में अपना इलाज कराया।

घटना-2
इधर नाबालिग लड़की के भाई, जोकि तिहाड़ में बंद और सफदर जंग एंक्लेव थाना इलाके का घोषित बदमाश है, को जेल में बहन पर हमले की बात पता चली। उसने अपने दोस्त विकास को नेहा व उसके साथियों पर हमला करने के लिए बोला। विकास ने अपने साथियों के साथ रणनीति बनाई। सात-आठ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेहा को ढूंढते हैं। नेहा उन्हें आरके पुरम में दिखाई दे जाती है। वह उसका पीछा करते हैं। नेहा आरके पुरम के पर्वतिया कैंप में घुसी। उनको लगा कि नेहा फलां घर में घुसी है। आरोपियों ने इस घर के गेट व अन्य जगहों पर 24 फरवरी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद कई राउंड फायरिंग कर दी। जबकि ये घर किसी और का था। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने की गिरफ्तारियां
आरके पुरम थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कीं। नाबालिग लड़की पर हमला होने के मामले में नेहा व उसकी बहन अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया। नेहा की शिकायत पर नाबालिग लड़के बीसी भाई, उसके दोस्त विकास, एम्स, अंसारी निवासी मोहित चौहान व दक्षिणपुरी निवासी कृष उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन नाबालिग पकड़े गए हैं। पुलिस बीसी भाई को रविवार को पुलिस रिमांड पर लेकर आई है और उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed