फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two time gold medal winner wrestler arrested for attempted murder in delhi

दोस्त की गर्लफ्रेंड के चक्कर में बनाया दुश्मन: पहलवान ने चला दी गोली, दो बार का गोल्ड मेडलिस्ट हुआ गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 08:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 May 2024 08:47 PM IST
सार

दिल्ली में पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो बार के गोल्ड मेडल जीतने वाले एक पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को मुकरबा चौक से दबोचा है।

विज्ञापन
Two time gold medal winner wrestler arrested for attempted murder in delhi
पहलवान सुमित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिमारपुर में 21 अप्रैल को युवक पर गोली चलाकर जान से मारने के प्रयास मामले में अपराध शाखा ने राज्य स्तरीय पहलवान सुमित (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


आरोपी दिल्ली की ओर से खेलते हुए दो बार गोल्ड मेडल जीत चुका है। एक दोस्त की प्रेमिका को लेकर हुए विवाद में सुमित ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर विष्णु पर गोली चला दी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि तिमारपुर में विष्णु पर गोली चलाई गई थी, लेकिन गोली उसे न लगकर कहीं और लगी थी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 24 अप्रैल को हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम को जांच में शामिल किया गया। छानबीन के दौरान एसीपी विवेक त्यागी, इंस्पेक्टर सतीश मलिक व अन्यों की टीम को सुमित के मुकरबा चौक के आसपास आने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे बस स्टैंड से दबोच लिया। 

पूछताछ में पता चला कि सुमित के दोस्त सागर की प्रेमिका से विष्णु की नजदीकियां बढ़ा रहा था। कई बार उसे लड़की से दूर रहने के लिए भी कहा गया था, लेकिन वह नहीं मान रहा था। घटना वाले दिन सुमित, सागर, निखिल, देव और अनिकेत विष्णु की हत्या के लिए एकत्र हुए। 


मौका मिलने ही सागर ने विष्णु पर गोली चला दी। सुमित ने पूछताछ में बताया कि वह गुरु हनुमान अखाड़ा, रोशनआरा रोड पर अभ्यास करता है। यहां से पहलवानी करते हुए उसने दिल्ली के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं में दो बार गोल्ड मेडल भी जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed