फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vice-Chancellor Yogesh Singh issued strict security directives on day of DUSU elections

डूसू चुनाव 2026: डीयू में कल मतदान, सभी कॉलेजों में रहेगा अलर्ट; कुलपति ने बैठक में दिए ये खास निर्देश

Thu, 17 Sep 2026 09:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 09:14 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने डूसू चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए एक बैठक की। डीयू कुलपति योगेश सिंह ने सभी कॉलेजों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 18 सितंबर को डूसू चुनाव के लिए मतदान होगा। 

विज्ञापन
Vice-Chancellor Yogesh Singh issued strict security directives on day of DUSU elections
डूसू चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीयू कुलपति योगेश सिंह ने सभी कॉलेजों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम की निगरानी और मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनाती को लेकर एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति योगेश सिंह ने की।

विज्ञापन


डीयू कुलपति ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
बैठक में विश्वविद्यालय के अधिकारी, कॉलेज प्रिंसिपल, हॉस्टल अधिकारी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि डूसू चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि डीयू और उसके शिक्षकों के लिए सभी विद्यार्थी समान हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों से किसी भी तरह के पक्षपात से बचने और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कुलपति ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को अगले तीन-चार दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक कॉलेज में एक शिक्षक को नियुक्त करने को भी कहा गया, जो चुनाव के दौरान पुलिस के साथ समन्वय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू के कॉलेजों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संवेदनशील स्थानों पर 18 सितंबर तक रात में पुलिस गश्त जारी रहेगी। मतदान के दिन कॉलेजों और विभागों के बाहर भी पुलिस की तैनाती और गश्त रहेगी। महिला कॉलेजों में महिला कांस्टेबलों की तैनाती की जाएगी। 

बैठक में डीन ऑफ कॉलेज बलराम पाणी, साउथ कैंपस की निदेशक रजनी अब्बी, रजिस्ट्रार विकास गुप्ता, कल्चर काउंसिल के अध्यक्ष अनूप लाठर, मुख्य चुनाव अधिकारी राज किशोर शर्मा और मुख्य रिटर्निंग अधिकारी राजेश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


सुबह आठ बजे से होगा मतदान
डूसू चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को दो पालियों में होगा। सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और सांध्यकालीन कॉलेजों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मतदान होगा। ईवीएम 17 सितंबर को कॉलेजों में पहुंचाईं जाएंगी, जिनका वितरण सुबह आठ बजे से शुरू होगा। मतदान के बाद ईवीएम को छात्र प्रतिनिधियों और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में सील कर डीयू के मल्टीपर्पस हॉल यूनिवर्सिटी इंडोर स्टेडियम में जमा कराया जाएगा। मतगणना 19 सितंबर को इसी हॉल में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed