{"_id":"6a6365a4fcf3efe5040ed357","slug":"viral-clipping-claiming-deepak-is-dead-is-fake-delhi-police-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147341-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपके की मौत का दावा करने वाली वायरल कटिंग फर्जी : दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपके की मौत का दावा करने वाली वायरल कटिंग फर्जी : दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पेपर की कटिंग को शुक्रवार को फर्जी करार दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मौत का दावा किया गया था। पुलिस ने ऐसी भ्रामक सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर जारी स्पष्टीकरण में कहा कि वायरल हो रही पेपर की कटिंग पूरी तरह से मनगढंत है और लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें।