दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से राहत: कई इलाकों में बदला मौसम का मिजाज, कल के लिए आईएमडी का क्या है अपडेट?
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VIDEO | Rain lashes ITO, Delhi.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p)#Delhi pic.twitter.com/1KcOWpfBUO— Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2026विज्ञापन
दिल्ली के आईटीओ इलाके में बारिश के दौरान सड़क पर बाइक सवार भीगते हुए नजर आए। अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई। वहीं नोएडा के सेक्टर 59, 12, 15, 16, 18 और 20 समेत कई इलाकों में मंगलवार देर शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।
गुरुग्राम के कई इलाकों में बरसे बादल
गुरुग्राम में करीब तीन-चार दिन बाद मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदला और शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
बुधवार को भी छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय कहीं-कहीं गरज वाले बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।