फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather takes a turn in Delhi-NCR; rain in several areas

बारिश का रेड अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बरसे बदरा, मिली राहत

Wed, 02 Sep 2026 10:32 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 02 Sep 2026 10:32 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। फरीदाबाद, नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन
Weather takes a turn in Delhi-NCR; rain in several areas
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिल्ली के वसंत कुंज समेत कई इलाकों में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का रेड अलर्ट
आईएमडी ने बुधवार, 2 सितंबर को दिल्ली के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र  के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी की है। मंगलवार शाम, एक सितंबर को हुई बारिश के बाद राजधानी में पहले से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के संवेदनशील हिस्सों में जलभराव और यातायात बाधित हो सकता है। दिल्ली के साउथ इलाके में ज्यादा बारिश की चेतवानी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में जून कमजोर, जुलाई-अगस्त में झमाझम बारिश
दिल्ली में मानसून का पैटर्न पिछले तीन साल में तेजी से बदला है। अब जून में प्री-मानसून बारिश कमजोर रह रही है, जबकि जुलाई और अगस्त में कम अवधि के दौरान तेज बारिश के स्पेल बढ़ रहे हैं। वर्ष 2023 में जुलाई में रिकॉर्ड बारिश के बाद अगस्त सूखा रहा था, लेकिन 2024 से जुलाई-अगस्त दोनों महीनों में लगातार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हो रही है। इस साल 26 अगस्त तक इन दोनों महीनों में करीब 612 मिमी बारिश हो चुकी है।


दिल्ली में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 29 जून है। इस बार मानसून दो जुलाई को पहुंचा, लेकिन इसके बाद बारिश की रफ्तार तेज रही। जुलाई में 258 मिमी और 26 अगस्त तक अगस्त में 354.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसून अवधि में अब तक बारिश 653.9 मिमी तक पहुंच चुकी है।

2023 में जुलाई में 507.1 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 141 प्रतिशत अधिक थी और 2003 के बाद जुलाई की सबसे ज्यादा बारिश थी। इसके विपरीत अगस्त में महज 91.8 मिमी बारिश हुई। इसके बाद 2024 से बारिश का वितरण बदला। जुलाई लगभग सामान्य रहा, लेकिन अगस्त में 390.3 मिमी बारिश हुई। 2025 में जुलाई और अगस्त दोनों में अधिक बारिश हुई और अगस्त में 400.1 मिमी पानी बरसा, जो 15 साल में इस महीने का सर्वाधिक आंकड़ा था। 2026 में भी यही प्रवृत्ति जारी है। चार से आठ अगस्त के बीच पांच दिन में 224.7 मिमी बारिश हुई, जबकि 25 अगस्त को 24 घंटे में 99.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed